चलो बुलावा आया है , बॉलीवुड ने बुलाया है , छत्तीसगढ़ के जसबीर कोमल को मिला बॉलीवुड में गीत-संगीत का मौका , फिल्म विद्या के लिए करेंगे गीत संगीत का काम
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अंकुश और काफिला जैसी फिल्मों के निर्माता सुभाष दुरागकर ने अपनी आगामी फिल्म विद्या के गीत संगीत का जिम्मा जसबीर कोमल को दिया है, इसके लिए उन्होंने बकायदा अपनी कंपनी तुषार.एस फिल्म्स के लेटर हेड पर जसबीर कोमल को इसकी जानकारी दी
बता दें कि जसबीर खुद अपने दो प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं जिसमें एक फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म और एक वेब सीरीज रामायण शामिल है , फिर भी उन्होंने इस आमंत्रण को स्वीकार किया है
जसबीर ने बताया कि सुभाष दुरागकर से उनकी मुलाकात मुंबई में ही हुई थी , उनके इस आमंत्रण के लिए उन्होंने धन्यवाद प्रेषित करते हुए उनकी फिल्म विद्या में गीत संगीत का जिम्मा लेने की सहमति दे दी है
जसबीर कोमल ने बताया कि वे जल्द ही मुंबई जाकर शेड्यूल की जानकारी लेंगे और अपने दो प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड की फिल्म विद्या का काम भी करेंगे , जसबीर ने आगे कहा कि तब तक यहां उनके सहायक उनकी फिल्म की तैयारी करके रखेंगे।

