कला जगत

पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का निधन, अपनी हास्य कविताओं से छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान बनाई थी

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है, मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का उपचार एसीआई रायपुर में लंबे समय से जारी था, हृदय गति रुकने के कारण आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी परिवार के करीबियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉक्टर सुरेंद्र दुबे ने अपनी हास्य कविताओं से छत्तीसगढ़ में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी, उनका कविता सुनाने का अंदाज सबसे अलग हुआ करता था। समस्त छत्तीसगढ़ में उनके निधन की खबर से शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *