स्पेशल बिहनियाहमर सगा

चरित्र अभिनेत्री लता राही का आज है अवतरण दिवस, कई विधाओं में है पारंगत

SANJHA BIHANIYA….अभिनय डांस और रूप सज्जा के साथ कई विदा में पारंगत चरित्र अभिनेत्री लता राही का आज अवतरण दिवस है। बिलासपुर संभाग के छोटे से गांव में जन्मी लता का जीवन फिल्मों में आने से पहले सामान्य ही था लेकिन एक्टिंग करने के शौक ने उन्हें खास बना दिया।

एल्बमों के कई गानों में अभिनय करने के साथ लता को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी मौका मिलने लगा, उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते हुए अपनी पहचान बना ली। लेकिन असली पहचान लता को छत्तीसगढ़ी फिल्म ले शुरू हो गे मया के कहानी से मिली।

इस फिल्म में लता ने पांडे मैडम का किरदार निभाया है जिसे खासी पहचान मिली और इस फिल्म के सक्सेस पार्टी में उन्हें सम्मानित भी किया गया।

लता आज बहुत खुश है, उनका जन्मदिन भी है इसलिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लता ने अपने सभी प्रशंसकों और मित्रों को धन्यवाद दिया और आगे अभिनय के क्षेत्र में और अच्छा करने का संकल्प भी लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *