संझा स्पेशल

मुस्कान की एक और फिल्म माटी पुत्र, क्या नए साल में पहली अच्छी फिल्म मानी जाएगी ?

SANJHA BIHANIYA….मुस्कान साहू और शिवा साहू अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र 12 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। फिल्म के वितरक अलख राय हैं। आज फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के कलाकार और फिल्म से जुड़े सदस्य शामिल रहे। सभी ने मिलकर फिल्म का पोस्टर विमोचित किया और पत्रकारों के सवाल भी दिए।

इस फिल्म में शिवा के साथ मुस्कान साहू, क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, अजय पटेल, अंजलि चौहान, मनोज जोशी, राजू पांडे, नरेंद्र देवड़ा, राजेश बोनिक, नवीन देशमुख, हर्ष सहारे, सुब्रत साहू, भानुमति कोसरे, दादू साहू समेत अन्य कलाकार है।

कलाकारों ने जानकारी दी की माटी पुत्र एक जमीन से जुड़ी कहानी पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जिसमें पलायन जैसे मुख्य मुद्दे को दिखाया गया है। यह नए साल में पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म होगी। फिल्म के डायरेक्टर संतोष देशमुख है। फिल्म बनाने वाली पूरी टीम राजनांदगांव क्षेत्र से संबंधित है। इसीलिए ज्यादातर शूटिंग राजनांदगांव जिले में ही की गई है। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *