सनिमा

मात्र 16 घंटे में 24,000 दर्शकों ने सराहा इस गीत को, बोल हैं “सुन ले तैं मोर जंवारा”

sanjha bihaniya…यह आंकड़ा उस फिल्म के गीत का है जो 12 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने जा रही है, फिल्म का नाम है “मोर मया ला राखे रहिबे”, इस फिल्म के पहले गीत को यूट्यूब चैनल एवीएम गाना पर रिलीज किया गया जिसे मात्र 16 घंटे में ही 24,000 विउ प्राप्त हुए,

दर्शकों ने कमेंट बॉक्स में भी ढेरों बधाइयां दी और फिल्म को जरूर देखने की इच्छा जाहिर की। राजधानी के पुरखौती मुक्तांगन में फिल्माए गए इस गीत में बॉबी खान के साथ प्रतिभा पांडे ने अभिनय किया है, आगे फिल्म के और गीतों को भी रिलीज किया जाएगा,

फिल्म के निर्माता और अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी कि हर व्यक्ति को इस फिल्म की रिलीज की जानकारी पहुंचे क्योंकि लगातार फिल्में प्रदर्शित होने के कारण छत्तीसगढ़ी फिल्मों का दर्शक असमंजस में रहता है और अच्छी फिल्म को देखने से वह चूक जाता है,

बता दें कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी के अलावा भोजपुरी में भी बनाया गया है, छत्तीसगढ़ी बोली में निर्देशन राजेश नायक ने किया है तो वहीं भोजपुरी का निर्देशन मिथिलेश अविनाश ने किया।

आगामी 12 अगस्त को रिलीज होने पर फिल्म के कलाकारों द्वारा दर्शकों का अभिवादन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *