रोचक कहानी, मारधाड़ और सस्पेंस से भरी है फिल्म गुईयां, दर्शकों का फैसला आना बाकी
sanjha bihaniya…. आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां में अच्छी कहानी, अच्छा एक्शन और गजब का सस्पेंस है। फिल्म में नशे जैसी बुराई को प्रमुखता से उठाया गया है वहीं प्रतिशोध भी मुख्य विषय रहा। फिल्म देखने के बाद पता चला कि अभिनेत्री का डबल रोल है, साथ ही जिसे सब मुख्य विलेन समझ रहे थे वह तो कोई और निकला।

अच्छा गीत, संगीत, खूबसूरत फिल्मांकन और जबरदस्त एक्शन लिए छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां को पहले शो के दर्शकों ने खूब सराहा। एन माही फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता है मोहित साहू और निर्देशक हैं मनीष मानिकपुरी।
इसके पूर्व मनीष मानिकपुरी ने जो भी फिल्में बनाई उनमें यह फिल्में 20 साबित होगी। बतौर अभिनेता अमलेश नागेश ने अच्छा काम किया है साथ ही खलनायक के तौर पर अभिनय करने वाले क्रांति दीक्षित ने भी अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया।
इसी तरह फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने अभिनय का 100% दिया है। कुल मिलाकर फिल्म काफी रोचक और मनोरंजन है। लेकिन सफलता और असफलता दर्शकों के हाथ में है अब जो दर्शक फिल्म देखकर निकलेंगे वह जो प्रतिक्रिया देंगे वही मुख्य होगा।

