सनिमा

अमन पिक्चर्स लेकर आ रहे हैं छत्तीसगढ़ी फिल्म सतनाम सतगुरु, बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन पर आधारित है यह फिल्म

संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के वितरण में अग्रणी संस्था अमन पिक्चर्स अब लेकर आ रहे हैं बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म सतनाम सतगुरु, इस फिल्म के निर्माता डॉक्टर जेआर सोनी, टीआर बाबा पात्रे और संतोष कुर्रे हैं, बहु प्रतिक्षित इस फिल्म को अंतत 15 दिसंबर को श्याम सिनेमाघर रायपुर में रिलीज  किया जा रहा है, अमन पिक्चर्स के डायरेक्टर अलक राय ने जानकारी दी कि उन्हें बाबा गुरु घासीदास पर आधारित एक ऐसी फिल्म को रिलीज करने की इच्छा थी आखिर वह फिल्म सतनाम सतगुरु उनके पास आ गई,

अलक ने जानकारी दी कि यह फिल्म बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन पर आधारित है और इसमें कई ऐसे दृश्यों को दिखाया गया है जो सतनामी समाज समेत अन्य समाज के दर्शकों को भी पसंद आएगा,

इस फिल्म का निर्देशन और कोरियोग्राफी अमीर पति ने की है, गीत संगीत कैलाश मंडले का है और छायांकन सुशील आचार्य ने किया है,

फिल्म के निर्माताओं में शामिल संतोष कुर्रे लगातार अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी बाबा की महिमा का बखान करते रहते हैं और इस फिल्म का निर्माण करके उन्होंने साबित कर दिया कि वह सच्चे सतनाम सेवक है,

इस बार बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर यह फिल्म सिनेमाघर में होगी, जिसे लेकर समाज के हजारों लोगों में उत्साह बना हुआ है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *