पहली बार डेब्यू कर रहे हैं, अभिनेता समीर खान और अभिनेत्री पिंकी बंजारे, फिल्म संदेशा मोर कलम के में
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…मंगलम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी सीजी फ़िल्म संदेशा मोर कलम के छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सली और आतंकवाद समस्या को लेकर बनी है , यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलग फ़िल्म है जो कि मोहला , मानपुर और मदनवाड़ा में शूट हुई है , जिसकी लोकेशन हमारे दर्शको को बहुत पसंद आएगी,
इस फिल्म से पहली बार डेब्यू कर रहे अभिनेता समीर खान और अभिनेत्री पिंकी बंजारे को फिल्म से बहुत उम्मीद है,
खलनायक की भूमिका में अमित हिंसीकर और गजेन्द्र मरकाम है,साथी कलाकारों में कुशल पाल,शैलेंद्र बाजपेई ,डा. विजय साही,सुधा लक्ष्मी जांगड़े ,सावित्री नेताम ,सुनीता सेन ,आरती साहू, गोविंदा ,राजकुमार ,मनोज टेकाम ,देवेंद्र, राजहंस मंडावी, लायन सिंह ,अभिमन्यु , सोनू मेश्राम , राजेंद्र पुरामे ,जैसे कई बड़े दिगज नजर आएंगे।
संदेशा मोर कलम के के निर्माता रमेश ऊके और निर्देशक नरेश बोगा है, गीतों में स्वर दिया है प्रदीप रजत , कुंदन सोनी , विवेक दखने ,चम्पा निषाद ने, फिल्म में संपादन दरस विश्वकर्मा ने किया है,
कैमरा प्रदीप विश्वकर्मा और मोहन साहू ने चलाया है, गीतों को कोरियोग्राफ दिलीप बैस ने किया है और इसके गीत और संगीतकार लक्ष्मण देशमुख राही और प्रदीप रजत है।

