झरना , लता , सौम्या और आरती, इनको कलाकार बना दिया जसबीर ने , अपनी फिल्म में दिया रोल , कॉलेज के सीन में मिला मौका
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…जसबीर कोमल की फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है जिसका शेड्यूलर राजधानी के महंत कॉलेज में लगाया गया, जहां जसबीर ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र और छात्राओं को अपनी फिल्म में मौका दिया , इन छात्र-छात्राओं में झरना ,लता , सौम्या,कैफ और आरती ने बताया कि वे अब तक कॉलेज के फंक्शन में ही छोटे-मोटे रोल अदा करते थे , लेकिन फिल्म में काम करने का अवसर उन्हें पहली बार मिला जिसके लिये उन्होंने निर्देशक नितेश लहरी का धन्यवाद दिया।
फिल्म के निर्माता जितेंद्र साहू ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि नए कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना , इसी उद्देश्य को लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी नए कलाकारों के लिए अवसर प्रदान करेंगे

फिल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि आज के नए कलाकारों में प्रतिभा का भंडार है जरूरत है उसे निखारने की, इस दिशा में वे लगातार प्रयास कर रहे है, कोमल की यह पांचवीं फिल्म है जिसे वे अप्रैल 2022 तक रिलीज करेंगे
इस फिल्म में दीपिका उर्फ डौली, राकेश यादव ,दिनेश साहू ,अनुषा शर्मा, योगेश अग्रवाल, दीपाली पांडे , श्रीराम साहू , आर कृष्णा और पुष्पेंद्र सिंह समेत ढेर सारे कलाकार अभिनय कर रहे हैं।

