कर लिया पसंद दर्शकों ने गुईयां को… कांकेर, कवर्धा, बिलासपुर, रायपुर समेत सभी जगह से आ रही अच्छी खबर
SANJHA BIHANIYA….. आज छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां रिलीज हुई, पहला शो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों को समर्पित किया गया जो 9:00 का था। उसके बाद 12:00 वाले शो में दर्शक टूट पड़े और फिल्म को पसंद भी किया। रायपुर के प्रभात टॉकीज में पहले शो का कलेक्शन काफी सम्मानजनक रहा। इसी तरह कांकेर, कवर्धा, बिलासपुर और बिर्रा से शो हाउसफुल रहने की खबरें आती रही, इसी तरह धमतरी, रायगढ़ और शिवरीनारायण में भी अच्छा कलेक्शन रहने की खबरें आई।

गुईयां का सुबह 9:00 वाला शो प्रभात टॉकीज में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्यों के लिए रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्य फिल्म देखने पहुंचे फिल्म देखकर निकले सभी सदस्यों ने फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि यह फिल्म रोचक और सस्पेंस के साथ काफी मनोरंजक है। कलाकारों के अभिनय की सभी ने तारीफ की। फिल्म छूटने के बाद अभिनेता अमलेश नागेश को दर्शकों ने घेर लिया,अमलेश ने कहा यह तो छत्तीसगढ़ की जनता का प्यार है जो मुझे मिला है।

