कला जगतसनिमा

धमाकेदार ट्रेलर, 9 घंटे में 93,000 लोगों ने देखा, 14 जुलाई को लगेगी फिल्म “दुल्हिन उही जउन पिया मन भाए”

SANJHA BIHANIYA…सुपरस्टार मन कुरैशी और अभिनेत्री सोनाली सहारे के अभिनय से सजी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” 14 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ, काफी धमाकेदार है, ऐसा लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, फिल्म का एक्शन भी जबरदस्त है, ऐसा भी लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा है। फिल्म में अजय पटेल खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे लेकिन गेट अप कुछ हटके है। सुबह ट्रेलर लांच हुआ और देखते ही देखते 9 घंटे में 93,000 लोगों ने इसे देख भी लिया।


फिल्म के निर्देशक शिव नरेश केसरवानी हैं जिन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्में दी हैं, इस फिल्म को लेकर भी काफी आशान्वित हैं। उनका कहना है कि फिल्म में गीत, संगीत, कहानी और एक्शन सभी कुछ अच्छा है, तो फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म के ट्रेलर में कुछ-कुछ संवाद क्लेपिंग है और यह संवाद अभिनेता मन कुरैशी पर फिट भी बैठ रहे हैं। अभी तक फिल्म के 2 गाने और ट्रेलर एसआरके म्यूजिक पर लांच किए जा चुके हैं,जिन्हें काफी अच्छा प्रतिसाद भी मिला है। अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेत्री सोनाली सहारे की यह जोड़ी 5 साल बाद रिपीट हो रही है, जिसे लेकर भी दर्शकों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *