करन खान ने की फाइट, कुश्ती में दिखाएं दांवपेच, एक्शन डायरेक्टर शैलेंद्र मास्टर पहुंचे तीजा के लुगरा पार्ट 2 में
संझा बिहनिया…छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तीजा के लुगरा की सीक्वल तीजा के लुगरा पार्ट – 2 में अभी एक्शन दृश्यों को शूट किया जा रहा है, जिसमें कुश्ती के एक से बढ़कर एक दांवपेच देखने को मिलेंगे, जिन्हें कर रहे हैं सुपरस्टार करन खान और एक्शन दृश्य को डायरेक्ट कर रहे हैं एक्शन मास्टर शैलेंद्र, शैलेंद्र ने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अलावा उड़िया, हिंदी और बंगाली फिल्मों में भी एक्शन करवा चुके हैं। तीजा के लुगरा पार्ट 2 में इन दिनों कुश्ती का दंगल शूट हो रहा है जिसमें तगड़े तगड़े पहलवानों के साथ करन खान लड़ते नजर आ रहे हैं, निर्देशक विजय सूर्यवंशी के द्वारा बनाई जा रही फिल्म तीजा के लुगरा पार्ट – 2 जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी। इस फिल्म के गीत संगीत काफी अच्छे हैं और कहानी भी पारिवारिक है,

इस फिल्म में करन खान, रश्मि देवांगन, रिंकू राजा, संजू साहू, संतोष निषाद समेत ढेर सारे कलाकार हैं। एक्शन मास्टर शैलेंद्र ने बताया कि जब फिल्म की यूनिट कॉपरेट करती है तो एक्शन दृश्यों को शूट करना काफी आसान हो जाता है, उन्होंने बताया कि वे तीजा के लुगरा पार्ट – 2 में कुछ अलग एक्शन कराने का मन बना रहे हैं, इसके लिए रोप का भी इस्तेमाल वे करेंगे, तीजा के लुगरा पार्ट टू में कुश्ती के दौरान एक्शन दृश्य फिल्माना काफी चैलेंजिंग है, उसे स्वीकार करते हुए शैलेंद्र मास्टर एक बहुत अच्छी फाइट देने जा रहे हैं।

