सोनाली सहारे ने चलाये खूब लात घूंसे, किया एक्शन दृश्य फिल्म “मया होगे रे” में
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…पीवीबी फिल्म्स के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया होगे रे में अभिनेत्री सोनाली सहारे ने खूब लात घूंसे चलाएं हैं, उन्होंने फिल्म के फाइट सीन में हिस्सा लिया और गुंडों की खूब धुनाई की
बता दें कि फिल्म मया होगे रे के ड्रामा पोर्शन की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी है , अब इसके गानों की शूटिंग की जाएगी,
फिल्म से जुड़े शेखर चौहान ने बताया कि फिल्म काफी रिच लोकेशनों पर शूट की गई है और इसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई नामचीन कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

