छत्तीसगढ़ी रामायण के लिए कलाकारों का चयन हुआ शुरू , राजा दशरथ और रावण हुए फाइनल
SANJHA BIHANIYA…निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल के द्वारा बनाई जा रही छत्तीसगढ़ी रामायण के लिए कलाकारों का चयन जारी है , बता दें कि अब तक कई कलाकारों की कास्टिंग की जा चुकी है जिनमें राजा दशरथ के लिए विजय मिश्रा “अमित” और रावण के किरदार के लिए मधुकर पांडे को फाइनल किया गया है
बता दें कि छत्तीसगढ़ी रामायण फिल्म के रूप में बनाई जाएगी जिसमें सूत्रधार होंगे गूफी पेंटल, जसबीर कोमल ने बताया कि इसका टाइटल सॉन्ग बनाया जा चुका है, विगत दिनों हुए अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी रामायण के ब्रोशर का विमोचन किया गया जहां निर्देशक मनोज वर्मा , अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह, निर्माता अशोक तिवारी समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थी , वहां भी टाइटल सॉन्ग को सुनाया गया जिसकी सभी ने तारीफ की
फरवरी माह से छत्तीसगढ़ी रामायण की शूटिंग की जानकारी जसबीर कोमल ने दी है।

