Chhattisgarh: बस्तर के सुपर स्टार राकेश यादव और संध्या वर्मा की जोड़ी लेकर आ रही है कर्मा गीत, चिरई म्युजिक बालोद की पहली पेशकश
संझा बिहनिया रायपुर… (chhattisgarh) जाने माने गायक दानीराम वर्मा और अनिता मानिकपुरी के स्वर से सजे कर्मा गीत में बस्तर के सुपर स्टार राकेश यादव और उनकी टीम के साथ संध्या वर्मा ने बेजोड़ अभिनय किया है,
बता दें कि (chhattisgarh) बालोद की म्यूजिक कम्पनी चिरई का यह पहला शाहकार होगा जिसमें तकनीकी रूप से काफी मेहनत की गई है, इसे बस्तर के जगदलपुर और चित्रकोट की हसीन वादियों में फिल्माया गया है, इस कर्मा गीत को संगीतबद्ध किया है भीमा बाचकर ने और कैमरे और संपादन की अदाकारी दिखाई है आशतोष ने
(chhattisgarh) इस पूरे कर्मा गीत को निर्माता , निर्देशक मुकेश कोर्राम के मार्गदर्शन में बनाया गया है, इस गीत के रचनाकार दानीराम वर्मा और राजेश पिस्दा ने कहा कि सभी ने खूब मेहनत कर इस गीत को बनाया है , यह जरूर रंग लायेगा और दर्शको को खूब पसन्द आयेगा।

