कलयुग के रावण का संहार करेंगे राम, 20 मार्च को होगा मया में खून खराबा
SANJHA BIHANIYA… कलयुग में भी रावण रूपी लोग हैं जो अपने अहंकार में डूब कर कमजोर को दबाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब-जब रावण का कहर होता है तब तब उसका संहार करने राम भी आते हैं। जाहिर है कलयुग में भी रावण मया के बीच में आएंगे तो खून खराब होगा ही।
यह सब आपको देखने को मिलने वाला है 20 मार्च को करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर शाम 4:00 बजे, जिसमें राम के रूप में अभिनेता ब्रह्मा निषाद नजर आएंगे।

जैसे-जैसे शॉर्ट फिल्म तोर मया मा होगे खून खराबा के प्रदर्शन की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस शॉर्ट फिल्म के ट्रेलर को भी खासा पसंद किया गया है। फिल्म के कलाकारों का बेहतरीन अभिनय भी दर्शकों को पसंद आएगा।

