स्पेशल बिहनिया

2 दिन बाद मचेगा धमाल, यूट्यूब पर प्रदर्शित होगी मया में खून खराबा

SANJHA BIHANIYA… करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर ठीक 2 दिन बाद प्रदर्शित होगी शॉर्ट फिल्म “तोर मया म होगे खून खराबा” यह शॉर्ट फिल्म लगातार चर्चा में है यह एक चर्चा का विषय भी है, क्योंकि यह शॉर्ट फिल्म ट्रोल होने के मामले में किसी फीचर फिल्म से कम नहीं है।

“तोर मया म होगे खून खराबा” में दर्शकों को वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो एक फीचर फिल्म में होता है जैसे अच्छे गीत, संगीत, कॉमेडी, एक्शन और एक बेहतरीन कहानी। इस शॉर्ट फिल्म में बतौर नायक नजर आएंगे ब्रह्मा निषाद और उनके अपोजिट अभिनेत्री गीतांजलि निषाद ने अभिनय किया है। ब्रह्मा निषाद अब तक एक डांसिंग स्टार के रूप में जाने जाते थे लेकिन इस शॉर्ट फिल्म से उनकी पहचान एक संपूर्ण अभिनेता के रूप में होने लगेगी।

20 मार्च को शाम 4:00 बजे करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रही है यह शॉर्ट फिल्म इस शॉर्ट फिल्म के निर्माता और निर्देशक महेश यादव हैं। “तोर मया म होगे खून खराबा” को लेकर सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं जिनमें निर्माता निर्देशक भारती वर्मा जी और सुपरस्टार करण खान जैसे नाम शामिल है,

इन्होंने अपने संदेश में इस शॉर्ट फिल्म के शीर्षक की तारीफ की और अभिनेता ब्रह्मा को बधाई दी। शॉर्ट फिल्म “तोर मया म होगे खून खराबा” के टीम के सदस्यों ने सभी सिनेमा प्रेमियों से इस फिल्म को मया दुलार देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *