कला जगत

“मोर मयारू दौना पान” ठेठ पारंपरिक गीत , अभिनेत्री सोनाली सहारे का नया अंदाज संतोष यादव के संग

SANJHA BIHANIYA…जानी मानी अभिनेत्री सोनाली सहारे और संतोष यादव के अभिनय से सजा गीत मोर मयारू दौना पान काफी पसंद किया जा रहा है ,बता दें कि इस गीत को पारंपरिक ढंग से बनाया गया है जिसमे अभिनेत्री सोनाली सहारे के शारीर पर गोदना उकेरा गया है जिसके चलते वह और भी खुबसूरत नजर आ रही है , इस गीत को गाया है संतोष यादव और छाया प्रकाश ने ,संगीत भी संतोष ने ही दिया है ,

मेकअप आर्टिस्ट विलास राउत ने सोनाली को बहुत ही अच्छे ढंग से तैयार किया है जिसमे वह एक आदिवासी बाला नजर आ रही है , गीत के बोल भी कर्णप्रिय है और इसका जबरदस्त फिल्मांकन राजू देवदास ने किया है , जंगल के वातावरण में फिल्माया गया यह गीत वाकई में पारम्परिकता से लबरेज है, सोनाली ने बताया कि वह अभी काफी व्यस्त चल रही है लेकिन अच्छे गीत संगीत वाले गीत में एक्ट करना उन्हें अच्छा लगता है इसीलिए इस गीत के लिए उन्होंने समय निकाला और आज वह गीत आप सभी के सामने है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *