रिंकू रजा का हिंदी गाना जल्द होगा रिलीज, साथ में दिखेंगी चार अभिनेत्रियां
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…यूट्यूब पर दर्जनों गीतों में बतौर हीरो नजर आने वाले राजधानी के अभिनेता रिंकू रजा अब हिंदी और भोजपुरी गीतों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं, गीत का नाम है “किसी और को पटा ले मेरे ठेंगे से”
रिंकू रजा का हिंदी गाना जल्द होगा रिलीज, साथ में दिखेंगी चार अभिनेत्रियां
इस गीत में रिंकू रजा के साथ अंजली ठाकुर , रिचा शर्मा , नीलिमा और रश्मि देवांगन ने भी अभिनय किया है, गीत की शूटिंग नया रायपुर समेत कई स्थानों पर की गई है , अभिनेता रिंकू रजा ने बताया कि वह गानों की शूटिंग में लगातार व्यस्त हैं और अभी उनकी फिल्म घरौंदा भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगी , जिसे निर्देशित किया है मशहूर निर्देशक राजा खान ने

