लगन की लगन लगना हुआ शुरू, गीत कल हो रहा रिलीज, सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे
sanjha bihaniya…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन 2 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है। फिल्म के गीतों को यूट्यूब पर रिलीज करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के अंतर्गत लगन फिल्म का गीत “पंख लगा उड़ जावव गगन म” 15 मई को सुबह 7:00 बजे सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है।
नयन फिल्म प्रोडक्शन हाउस की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन के निर्माता है बहादुर सिंह बघेल, मनोज कुमार यादव और संजू साहू। फिल्म के निर्देशक हैं धज्जू और नरेश बोगाजी।

इसके गीतों को लिखा है दिलीप कौशिक ने और संगीत दिया है घनश्याम गंधर्व ने। गीतों को स्वर से सजाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, विवेक शर्मा, चंपा निषाद और कंचन जोशी ने।
फिल्म का पहला गीत “पंख लगा उड़ जावव गगन म” को श्वर से सजाया है चंपा निषाद ने और इसमें अभिनय किया है योगिता मढरिया ने।
फिल्म के अभिनेता है राज रावटे और उनके को आर्टिस्ट हैं योगिता मढरिया और रश्मि देवांगन।
फिल्म का पोस्टर बहुत ही आकर्षक है और दर्शकों को फिल्म भी पसंद आएगी। यह एक परिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म है। फिल्म का वितरण अमन पिक्चर्स के जिम्मे है।

