कला जगत

कौन सही, कौन गलत ? भोजपुरी गायक ने लगाया छग की म्यूजिक कंपनी पर बाकी पैसा ना देने का आरोप, कंपनी ने कहा मनगढ़ंत

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक जिन्होंने छत्तीसगढ़ी समेत भोजपुरी में भी सैकड़ो गानों में अपनी आवाज दी है, उन्होंने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक कंपनी का नाम थोड़ी देर में साझा करने की बात कहते हुए काम हो जाने के बाद पैसों को लेकर घुमाने का आरोप उस कंपनी पर लगाया, चूंकि उस ग्रुप में वह कंपनी मालिक भी जुड़े हुए थे तो उन्होंने तपाक से अपनी कंपनी का नाम लिख दिया और कहा की इसी कंपनी के बारे में कह रहे हो ना।

जब हमने उस गायक से बात की तो उन्होंने बताया कि 16 गानों को लेकर साढ़े चार लाख का बजट बना था, लेकिन कंपनी ने लगभग 2 लाख रुपए में एग्रीमेंट तैयार किया और मौखिक कहा कि आपके बजट पर भी विचार किया जाएगा, सारे गाने रिकॉर्ड भी हो गए और 7 से 8 गाने रिलीज भी हो गए, लेकिन एग्रीमेंट के अनुसार पेमेंट देने की जब बात की गई थी उस पर कंपनी ने अमल नहीं किया। साथ ही गायक ने आरोप लगाया कि पेमेंट की बात तो बाद की है लेकिन जब भी कंपनी को फोन लगाया जाता है तो वह रिसीव नहीं करते, यह बात गायक को थोड़ी खल गई इसीलिए शायद उन्होंने अपनी दिक्कत को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। गायक के अनुसार उन्हें कंपनी से 52 हजार और लेने हैं, लेकिन कंपनी उन्हें बकाया रुपयों का फिफ्टी परसेंट देने की बात पर अड़ी है,

जब हमने कंपनी का पक्ष जानने के लिए कंपनी मालिक को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि यह व्यावसायिक मामला है और जिस गायक की आप बात कर रहे हैं उसे पेमेंट कर दिया गया है, जबकि गायक द्वारा उपलब्ध कराये गए कॉल रिकॉर्डिंग में साफ़ सुनाई दे रहा है कि रुपये तो बाकी हैं,

गौरतलब है कि इसके पूर्व और भी कई कलाकारों ने दीगर कंपनियों पर काम हो जाने के बाद पेमेंट ना देने का आरोप लगाया है। बहरहाल एक वर्ष पुराने इस मामले में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है यह तो वो ही जाने, लेकिन एक कलाकार जब अपनी कला से लोगों के बीच पहचान बना लेता है तो उसे कंपनी खुद ढूंढती है, लेकिन काम कर लेने के बाद उस कलाकार को कंपनी को ढूंढना पड़ता है..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *