“राम के लीला” रामायण की हुई शुरुआत, रामनवमी के दिन राम सीता निकले रथ पर होकर सवार
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही राम के लीला रामायण का उद्घोष राम नवमी के दिन हो गया, छत्तीसगढ़ी रामायण के निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि अगले रामनवमी तक इसे पूर्ण करने का भरकस प्रयास रहेगा , उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से इस वेब सीरीज एवं फिल्म के लिए ऑडिशन लिया जा रहा था जिसे 10 अप्रैल को अंतिम रूप दिया गया
रामनवमी के दिन राम के लीला की शोभायात्रा निकाली गई , यह शोभायात्रा स्टेशन रोड से होकर राम मंदिर वीआईपी रोड में समाप्त हुई , राम के लीला के संयोजक अखिलेश वर्मा ने बताया कि इसकी शूटिंग प्रत्येक शनिवार और रविवार को की जाएगी, यह प्रोजेक्ट 1 वर्ष का होगा

बता दें कि इसकी पटकथा अशोक तिवारी लिख रहे हैं, राम नवमी के दिन टीम के सदस्य शोभायात्रा में शामिल हुए , जिसमें राम और सीता रथ पर सवार होकर राम मंदिर तक पहुंचे , जगह-जगह रथ का स्वागत किया गया, इस मौके पर अभीनेता दिनेश साहू, जयापति, सुधा जांगडे, राज रावटे, रानु पाटिल, श्रेया श्रीवास, श्वेता शर्मा भी शामिल हुये
इस शोभायात्रा में राजीम , चंदखुरी, गरियाबंद, बिलासपुर ,भिलाई, कोंडागांव और दुर्ग समेत कई स्थानों से कलाकारों ने हिस्सा लिया

