दिवंगत राजा साहब के प्रतिमा स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार ‘ दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने कहा कि यशोदा निलाम्बर वर्मा को टिकट देकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं का किया सम्मान ,सिद्ध बाबा जलाशय का नाम स्व . देवव्रत सिंह के नाम करने की मांग
SANJHA BIHANIYA…खैरागढ़ के विधायक रहे स्व राजा देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा से एक सामान्य वर्ग की ग्रामीण महिला यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाकर महिलाओं का सम्मान किया है ।
उन्होने कहा कि पति स्व . राजा देवव्रत ने किसानों के हित में कई काम किए । यही वजह है कि सिद्ध बाबा जलाशय जैसे प्रोजेक्ट की स्वीकृति हुई । इसलिए मांग करती हूं कि इस प्रोजेक्ट का नाम स्व . राजा देवव्रत सिंह के नाम से रखा जाए , साल्हेवारा से ( नर्मदा रोड ) छुईखदान गंडई को स्व राजा देवव्रत सिंह के नाम से रखा जाये , यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इसके माध्यम से राजा को हम सभी अपने आसपास जीवित पाएंगे ।
विभा सिंह ने यह भी मांग रखी कि राजा के नाम से किसान सम्मान की घोषणा की जाए । उन्होने कहा कि राजनीति की बजाए सामान्य रूप से सक्रिय रहकर क्षेत्र की जनता की सेवा करने तत्पर रहूंगी । विभा ने कहा कि राजा देवव्रत सिंह से शादी के बाद उन्होंने कई बार राजनीतिक पद ग्रहण कर राजनीति में सक्रिय होने की बात कही थी पर राजनीति से परे हटकर लोगों की सेवा करना चाहती हूं ।
विभा ने कहा कि मैंने कांग्रेस की ओर से कभी टिकट की मांग नहीं की और न ही सरपंचों के साथ मिलकर कोई राजनीतिक प्रदर्शन किया । विभा ने कहा कि मैं महिलाओं का सम्मान करने वाले लोगों का पक्षधर हूं । चाहे वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हो , सोनिया गांधी , राहुल गांधी फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हों , इन सभी का सम्मान करती हूं ।
विभा ने कहा कि स्व राजा देवव्रत खैरागढ़ क्षेत्र के रहवासियों की दिलों में राज करते हैं और राजा भी क्षेत्र की जनता को खूब सम्मान देते थे । खैरागढ़ के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे । यही वजह है कि दूसरे दल में होने के बाद भी राजा देवव्रत ने क्षेत्र के किसानों को लाभ पहुचाने के लिए 300 करोड़ के सिद्ध बाबा जलाशय की स्वीकृति दिलाई । इससे सिंचाई की क्षमता बढ़ जाएगी तो वहीं क्षेत्र में पानी का संकट दूर हो जाएगा । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विभा सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि खैरागढ़ में एवं उदयपुर में स्व . देवव्रत सिंह के जीवंत मूर्ति स्थापित करने से वहां के लोगों का दिलों में बसने की चाहत बरकरार रहेगा ।वही खैरागढ़ रियासत के राजा का नाम पूरे विश्व में चलेगा । दूरदराज व अन्य प्रांत से आने वाले लोग मूर्ति को देख कर अपने आप में सहज महसूस करेगा कि खैरागढ़ राज परिवार में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह रहा करते थे । जिनकी कार्यप्रणाली से पूरे खैरागढ़ विधानसभा के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ में उनका एक अलग पहचान रहा है ।

