कला जगत

दिवंगत अभिनेता व कोरियोग्राफर स्वर्गीय निशांत उपाध्याय के जन्मदिवस पर महादेव घाट में उनके चाहने वालों ने रखा भंडारा

संझा बिहनिया…. आज के ही दिन छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के जाने-माने कोरियोग्राफर व अभिनेता स्वर्गीय निशांत उपाध्याय का जन्म हुआ था लेकिन 2 वर्ष पूर्व वे सभी को रोता बिलखता छोड़ गए थे। तभी से उनकी याद में उनकी पुण्यतिथि और जन्मदिन पर उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इसी कड़ी में आज उनके जन्मदिन पर महादेव घाट पर भंडारे का आयोजन किया गया, बता दें कि स्वर्गीय निशांत उपाध्यक्ष भगवान शंकर को पूजते थे, इसीलिए महादेव घाट स्थान का चयन इस कार्यक्रम के लिए कर लिया गया है और प्रतिवर्ष आज के दिन यह आयोजन यहीं पर किया जाता रहेगा। स्वर्गीय निशांत उपाध्याय के चाहने वाले छत्तीसगढ़ी सिनेमा में बड़ी मात्रा में है खासकर उनके दोस्त यह आयोजन किया करते हैं। अल्पायु में ही निशांत उपाध्याय सभी को छोड़कर चले गए आज भी उनकी पुण्यतिथि और जन्मदिन पर उनके चाहने वालों की आंखों से दो आंसू निकल ही जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *