हंडा नहीं, खजाने से भरी पेटी मिली, अमलेश के समर्थकों ने मचाया धमाल, श्याम टॉकीज की सड़क रही 2 घंटे जाम
SANJHA BIHANIYA…. आज छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म हंडा रिलीज हुई, जिसे देखने बड़ी संख्या में अमलेश नागेश के समर्थक टॉकीज पहुंचे। पूरी फिल्म में एक खजाने के पीछे और उसके नक्शे को पाने के लिए कलाकार एक दूसरे से लड़ते और भिड़ते नजर आए। पूरी फिल्म में नक्शे के बारे में जिस अभिनेता को मालूम होता है वही क्लाइमैक्स के पहले स्वर्गवासी हो जाता है।इसके बाद फिर नक्शे और खजाने को लेकर गहमा गहमी शुरू हो जाती है। अंत में जब कलाकारों को खजाना मिल जाता है तो वह खजाना एक पेटी के भीतर होता है जिसे लेकर वह निकलते हैं लेकिन आपसी लड़ाई में खजाने की पेटी उठाए लोगों में से एक की गोली लगने से मौत हो जाती है और हंडे से भरी पेटी पानी में बह जाती है और उसमें से सोने जेवरात के गहने फुफु और भैरा कका को मिल जाता है जिसे वह जरूरतमंद को दे देते हैं। कुल मिलाकर फिल्म में ट्रेंड पर चढ़ा गीत गोरी वो गोरी वो और लुका ले ने खूब धमाल मचाया। फिल्म को देखने अमलेश नागेश के समर्थक बड़ी संख्या में सिनेमा घर पहुंचे और उनकी भीड़ के चलते सिनेमा घर और सिनेमा घर के बाहर जाम की स्थिति निर्मित रही जिसके कारण टॉकीज के सामने वाली सड़क में 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही जिसके चलते कई लोग काफी परेशान हुए।

