आर.कृष्णा के पहले गीत को सुनते ही अमारा म्यूजिक ने दी सहमति, कहा ऑडियो वीडियो दोनों ही बने हैं बहुत सुंदर
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…आर.कृष्णा का नाम अब उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है जिनके गीतों को हजारों लोग देखते और सुनते हैं,
कृष्णा ने अभी एक संबलपुरी गीत में अभिनय किया है जिसके बोल हैं कैसे मैं बताऊं गोरी हालत दिल के तोला, इस गीत को बनाने के बाद जब कुछ म्यूजिक कंपनियों को दिखाया गया तो अमारा म्यूजिक ने इसे देखते ही पसंद कर लिया और अपने चैनल में रिलीज करने की सहमति दे दी
इस गीत में नवोदित अभिनेत्री आशु पंत और विक्की पटले ने भी अभिनय किया है , आर .कृष्णा ने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि उनका पहला गाना इतने बड़े और लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी में रिलीज होने जा रहा है , इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया है , उन्होंने आगे कहा कि वे जल्द ही दो छत्तीसगढ़ी गीत और एक भोजपुरी गीत का वीडियो बनाने वाले हैं!

