छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने कलाकार अलीम बंसी का जन्मदिन कार्यक्रम आज, केक सेरिमनी भी
SANJHA BIHANIYA… बंसी, मयारु भौजी और शोले जैसी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले कलाकार अलीम बंसी का जन्मदिन 15 नवंबर को है लेकिन उनके मित्र गणों ने आज शाम को ही उनका जन्मदिन मनाने की जिद की, अपने मित्रों की जिद के सामने अलीम बंसी ने सरेंडर कर दिया और आज भी अपना जन्मदिन मानने को वे तैयार हो गए। अलीम बंसी के मित्र योगेश अग्रवाल और राजेश मिश्रा ने उनके केक सेरेमनी के लिए एक होटल का चयन किया है जहां वे सभी एकत्रित होंगे और अलीम बंसी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हमेशा की तरह केक भी काटा जाएगा और उनके दीर्घायु होने की कामना की जाएगी।

अपने जन्मदिन को लेकर अलीम बंसी ने कहा कि वह हमेशा से अपना जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाते आए हैं लेकिन मित्रों के आगे कहां किसी की चलती है ठीक वैसा ही उनके साथ भी होता है उनका जन्मदिन हमेशा दो दिनों तक मनाया जाता है क्योंकि मित्रगण अधिक है तो स्वाभाविक है दो दिन तो लगेगा ही। अलीम बंसी किसी परिचय के मोहताज नहीं है छत्तीसगढ़ में पहली सेंसर वाली वीडियो फिल्म ( कामर्शियल ) बनाने का श्रेय अलीम बंसी को ही जाता है।
उन्होंने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म मयारू भौजी में भी अभिनय किया और लगातार अभिनय कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े हर कलाकार के लिए सुख-दुख में वह हमेशा खड़े मिलते हैं इसीलिए उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। हमारी तरफ से भी अलीम बंसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

