मिल गया रावण, जसबीर ने दशरथ के बाद रावण के लिए शहर के मधुकर पांडे को चुना
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी में बन रही रामायण की कास्टिंग अभी चल रही है जिसमें उन्होंने राजा दशरथ के लिए गूफी पेंटल का चयन किया है, वही रावण के किरदार के लिए रायपुर शहर के मधुकर पांडे को लगभग फाइनल कर दिया है
बता दे कि मधुकर पांडे राजनीति और कला दोनों ही क्षेत्र में दक्ष हैं, उन्होंने जसबीर के प्रस्ताव को गंभीरता से सुना और उनसे मुलाकात की , दोनों ने आपस में बैठकर चर्चा की जिसमें मधुकर पांडे ने रावण का किरदार निभाने की सहमति दे दी है,
बता दें कि जसबीर अभी अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माण में व्यस्त हैं , इसके बाद रामायण ही उनका अगला प्रोजेक्ट होगा।

