स्मार्ट सिनेमा पर रिलीज हुआ दिनेश साहू का गीत, जुड़ी है इस गीत से कुछ यादें जिसे साझा किया इस कलाकार ने
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अभिनेता दिनेश साहू और अभिनेत्री वर्षा मानिकपुरी का गीत आजा आजा बहियां में समाजा रिलीज होते ही धूम मचा रहा है , स्मार्ट सिनेमा के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित यह गीत अपने साथ कुछ किस्से भी संजोए हुए हैं जिसे अभिनेता दिनेश साहू ने संझा बिहनिया से साझा किया
दिनेश ने बताया कि इस गीत में स्वर देने वाले महादेव बघेल अब इस दुनिया में नहीं है , यह गीत उनके लिए हमारे द्वारा श्रद्धांजलि है,
इसके अलावा दिनेश ने बताया कि गीत की शूटिंग से लौटते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ ,
सभी के स्नेह प्यार और दुआओं से आज यह गीत रिलीज हुआ है और दर्शकों का प्यार भी इस गीत को मिल रहा है।

