प्रदेश

शिवसेना ने की गणेश चतुर्थी पर लगे सारे प्रतिबंध हटाने की मांग, बिलासपुर इकाई ने सौंपा ज्ञापन

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…गणेश चतुर्थी को लेकर प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है जिसमें 4 फीट से ऊंची प्रतिमा प्रतिबंधित है एवं विसर्जन के दौरान 4 लोगों को ही अनुमति दी गई है, साथ ही डीजे एवं ढोल नगाड़ों पर भी प्रतिबंध है,

इन सारे प्रतिबंध को हटाने की मांग शिवसेना की बिलासपुर इकाई ने की है , शिवसेना के जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन ने आज जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, इस ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना के मामले अब कम हो गए हैं इसके मद्देनजर गणेश चतुर्थी जैसे पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लगाए गए गाइडलाइन को खत्म किया जाए ताकि भक्त गणेश चतुर्थी का आनंद ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *