5 मई से शुरू होगी मया की कहानी, फिर चलेगा निर्देशक सतीश जैन का जादू
SANJHA BIHANIYA…निर्माता छोटे लाल साहू और निर्देशक सतीश जैन की छत्तीसगढ़ी फिल्म “ले शुरू हो गे मया के कहानी” 5 मई से पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है, इस फिल्म को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं यह फिल्म इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म साबित होगी, छत्तीसगढ़ी सिनेमा समेत सिनेमा जगत से जुड़े सभी लोगों की निगाह इस फिल्म पर टिकी हुई है, क्योंकि बीते दिनों जो फिल्में आई थी वह देखने लायक भी नहीं थी, इसलिए फिर एक बार सतीश जैन द्वारा निर्मित ले शुरू हो गे मया के कहानी से एक बार फिर उम्मीदें बंधी हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही खूब पसंद किए गए, ट्रेलर देखकर फिल्म के बारे में कहा जा सकता है कि यह एक पारिवारिक लव स्टोरी है, जिसमें स्कूल लाइफ में हुए प्यार को दर्शाया गया है, जिसमें कहीं ना कहीं एक दूसरे का परिवार आड़े आता है, लेकिन अंत में जीत मया की ही होती है। इस फिल्म की एक खास बात और है कि इस फिल्म के नायक मशहूर यूट्यूबर अमलेश नागेश है, चूंकि अमलेश नागेश के करोड़ों फॉलोअर हैं, नतीजन इस फिल्म को उसका लाभ जरूर मिलेगा।

खैर सारी बातें एक तरफ और सतीश जैन का निर्देशन एक तरफ, लोग फिल्म सतीश जैन के कारण देखने जाएंगे, क्योंकि इस फिल्म के गीत भी सतीश जैन नहीं लिखे हैं, जो अभी से लोगों की जुबान पर है।तो आप सब आमंत्रित हैं 5 मई से, क्योंकि “ले शुरू हो गे मया के कहानी”

