ओटीटी प्लेटफॉर्म कर्मा वीडियो वर्ल्ड के लिए बन रहा गीत , करण खान और पूजा देवांगन की जोड़ी होगी खास
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू अब छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए सक्रिय हो गए हैं , वह कुछ फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं साथ ही जल्द अपना चैनल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने वाले हैं जिसका नाम कर्मा वीडियो वर्ल्ड है।
इसकी तैयारी में लंबे समय से कर रहे थे , उन्होंने बताया कि जल्द ही यह चैनल दर्शकों के सामने होगा । इसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के बड़े से लेकर छोटे कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा । अभी इस चैनल के लिए एक गीत की शूटिंग कोरबा में की जा रही है जिसमें सुपर स्टार करण खान और अभिनेत्री पूजा देवांगन नजर आएंगे।
जितेंद्र साहू ने बताया कि अब वह समय दूर नहीं जब कलाकारों को पहचान की जरूरत पड़े, आने वाले दिनों में हमारे राज्य को यहां के कलाकारों के नाम से जाना जाएगा । उन्होंने आगे कहा कि कर्मा वीडियो वर्ल्ड में लगातार गीत , वेब सीरीज और फिल्में अपलोड की जाएंगी ।
गाने की शूटिंग के दौरान भोजराज पटेल ने सहयोग दिया भोजराज पटेल भी एक कलाकार हैं और उन्होंने कर्मा वीडियो वर्ल्ड की लांचिंग के लिए जितेंद्र साहू और उनकी टीम को बधाई दी है।

