जबरदस्त एक्शन और खूबसूरत संवादों से लबरेज फिल्म माई का लाल रुद्रा कल से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघर में, लोगों में उत्साह का माहौल
संझा बिहनिया…. बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रुद्रा कल से छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत से जुड़े तमाम सदस्यों को राजधानी रायपुर के श्याम सिनेमाघर में 12:00 वाले शो में बतौर प्रीमियम आमंत्रित किया गया है। फिल्म माई का लाल के अभिनेता दीपक कुमार व अभिनेत्री हेमा शुक्ला ने सभी सिने प्रेमियों से प्यार और आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया की फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों को पहली बार देखने को मिलेंगे। इसके अलावा गानों में भी विशेष ट्रिक का इस्तेमाल किया गया है ताकि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के गानों को एक नया आयाम दिया जा सके। जिस गाने की बात की जा रही है उसे गाने को जब यूट्यूब पर रिलीज किया गया तब दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया और आज उसे गाने के व्यू अपेक्षा से अधिक जा चुके हैं।

फिल्म में कई खासियत है जैसे फिल्म के एक्शन दृश्य कमाल के हैं, साथ ही जंगली जानवर भालू के साथ अभिनेता की फाइट अलग फाइट नजर आएगी। अपने साथ तमाम खूबियों को लिए छत्तीसगढ़ी फिल्म माई का लाल 10 मई से दर्शकों के बीच होगी। इस फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी भी गांव गांव तक पहुंचाई जा रही है, ताकि ग्रामीण अंचल के दर्शक भी फिल्म को देखने पहुंच सकें। बता दें कि छत्तीसगढ़ी फिल्म माई का लाल के निर्देशक सुभाष जायसवाल हैं और एसोसिएट डायरेक्टर प्रभाकर बर्मन है। फिल्म के अभिनेता दीपक कुमार और अभिनेत्री हेमा शुक्ला ने भी समस्त सिनेमा प्रेमियों से फिल्म को देखकर मया दुलार देने की अपील की है।

