अभीनय के साथ निर्माण के क्षेत्र में भी नाम कमा रही है उर्वशी, उनके चैनल के नाटक किये जा रहे हैं पसंद
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…आज उर्वशी साहू छत्तीशगढ़ी सिनेमा की जानी पहचानी अभिनेत्री है जो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती है , जहां लोग उनकी कामेडी कचरा बोदरा के दीवाने हैं वही आज उर्वशी ने बहुत ही कम समय मे अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लोकप्रियता हासील की है।
उर्वशी साहू ने अपने यूट्यूब चैनल में हर सप्ताह नए नए कामेडी विडियो साथ ही शिक्षा प्रद फ़िल्म का भी निर्माण कर रही है । आज जहाँ बड़े बड़े दिग्गज कलाकार लगभग खाली बैठे है वही उर्वशी ने अपने दम पर लगतार फ़िल्म का निर्माण कर लोगो का मनोरंज कर अपने आपको स्थापित की हुई है । दर्शक भी उर्वशी साहू के यूट्यूब चेनल को काफी पसंद कर रहे है और मिलियन में विडिवो देख कर अपना आशीर्वाद दे रहे है । उर्वशी कचरा बोदरा के साथ साथ ओचकु बोचकु, लब होंगे खब ले नई जानो कब ले, सिधवा डाउका के खड़बाज डौकी जैसे बहुत सारे अलग अलग कलाकारो को लेकर कामेडी फ़िल्म का निर्माण कर रही है । उन्होंने बेटियों के साथ हो रहे गैगरेप के ऊपर भी शॉट फ़िल्म का बनाई है ,जिसमे सामाजिक संदेश है। जिसके निर्माता विजय चंद्राकर जी है जो उर्वशी साहू के साथ लगतार फ़िल्म निर्माण में लगे है। साथ ही लोक मंच तिहार के संचालक भी है उर्वशी साहू कहती है कि ये सब छत्तीसगढ़ के दर्शकों का प्यार है जो उनके यूट्यूब चैनल को इतने कम समय मे लोगो के बीच लोकप्रयिता मिली।
उर्वशी ने कहा कि आज टेन्शन भरी जिंदगी में लोगो को हँसाना बहुत मुश्किल का काम है ऐसे मे लोग मुझे कामेडी में पसन्द कर रहे है ये मेरे लिए सौभाग्य है । आज मेरे चैनल के 80 हजार सब्स्क्राइबर है साथ ही मेरी कामेडी फ़िल्म मिलियन में लोग देख रहे है , इसी तरह बस सभी का आशीर्वाद मिलता रहे ।

