रायपुर के बूढ़ा तालाब में किसी शख्स ने छोड़ी हनुमान जी की मूर्ति , लोगों ने गंगाजल से धोकर किया स्थापित
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…रायपुर के बूढ़ा तालाब में हनुमान जी की मूर्ति किसी ने लाकर रख दी थी जिस पर रायपुर के सुरेश सोनी की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे गंगाजल से धोकर संगमरमर के पत्थर पर रखकर एक पेड़ के नीचे स्थापित कर दिया ।
सुरेश सोनी ने बताया कि वे अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक पर बूढ़ा तालाब रोज की तरह पहुंचे तो उन्हें हनुमान जी की मूर्ति लावारिस हालत में पड़ी मिली तो उनसे रहा नहीं गया और वे तुरंत उस मूर्ति को साफ-सुथरा करके उसे वहीं स्थापित कर दिया उन्होंने यह भी कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस मूर्ति को वहां छोड़ दिया था।

