Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में पाए गए 1467 नए मरीज, राजधानी में भी 179 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1467 नए मामले सामने आए है। वहीं 1290 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 12 लोगों की जान चली गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 179, दुर्ग से 135, जांजगीर-चांपा से 109, सूरजपुर से 92, रायगढ़ से 90, बिलासपुर से 89, राजनांदगांव से 88, धमतरी से 80, कोरबा से 73, सरगुजा से 66, महासमुंद से 61, बालोद से 53, बलरामपुर से 40, बलौदाबाजार से 37, बस्तर से 36, कोंडागांव से 33, कोरिया से 30, कबीरधाम से 28, बेमेतरा से 26 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 लाख 49 हजार 669 हो गया है। जिसमें से 19 हजार 516 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 27 हजार 158 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3025 लोगों की जान चली गई है।

