सनिमा

“गांव के जीरो शहर मा हिरो” के प्रमोशन के लिए सिविक सेंटर भिलाई पहुंचे मनोज राजपूत

SANJHA BIHANIYA भिलाई…..  9 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म ” गांव के जीरो शहर मा हिरो ” के प्रमोशन के लिए मनोज ले आउट के संचालक व फिल्म के निर्माता व हीरो मनोज राजपूत भिलाई में स्थित सिविल सेंटर पहुंचे जहां पर उन्होंने आमजनों से चाय पे चर्चा करते हुए छत्तीसगढिय़ा सबसे बढिय़ा का नारा लगाते हुए फिल्में को देखने की अपील की। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने लोगों के साथ डांस भी किया।

फ़िल्म के गाने सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकते हैं। लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 9 फरवरी को यह फिल्म प्रदेश के अधिकतम सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसे जरुर देखें । मनोज राजपूत के साथ फिल्म के कलाकार भी गए थे जिन्होंने फिल्म के कुछ गानों पर डांस किया, इस दौरान मौजूद लोग भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सकें और कलाकारों के साथ खूब डांस किया।
मनोज राजपूत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दुर्ग, भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों के साथ ही गोवा, कोलकाता व हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में हुई है और पहली बार इसमें उत्तम किस्म के कैमरे फैन्टम का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी के साथ छॉलीवुड के कलाकारों का जलवा भी देखने को मिलेगा। फिल्म की हीरोईन नेहा शुक्ला है वहीं मनोज राजपूत के पिता की भूमिका अर्जुन परमार ने निभाया है जो फिल्म के सहायक निर्देशक भी है। इसके साथ ही इशिका यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रदीप शर्मा, पप्पू चन्द्राकर, संजीव मुखर्जी, विक्की वीरा सहित अनेक कलाकारों ने अभिनय किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *