तीन फिल्मों की डेट एक साथ घोषित, 5 जुलाई, 4 अक्टूबर और 27 दिसंबर को रिलीज होगी यह फिल्में
SANJHA BIHANIYA…. एन. माही फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी तीन फिल्मों की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। जिनमें जानकी, चंदामामा और हँडा शामिल है। एन. माही फिल्म प्रोडक्शन हाउस के निर्माता मोहित साहू ने जानकारी दी की सभी फिल्में पूर्णता की ओर है इसीलिए हमने डेट घोषित कर दी है, बता दें कि एन माही फिल्म प्रोडक्शन की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गईयां सुपरहिट साबित हुई थी इसके बाद से एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता मोहित साहू लगातार फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं जिनमें यह तीनों फिल्में भी शामिल हैं।


इन तीन फिल्मों में दो के मुख्य अभिनेता दिलेश साहू हैं और एक के अमलेश नागेश है। जानकारों की माने तो वर्ष 2024 में भी मोहित साहू की फिल्में कुछ कमाल जरूर करेंगी, बताया जा रहा है कि जानकी और चंदा मामा पारिवारिक फिल्में हैं लेकिन हँडा कुछ अलग कंटेंट पर आधारित है। तीनों ही फिल्मों से एन. माही फिल्म प्रोडक्शन को काफी उम्मीदें हैं।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में जिस तरह नए निर्माता निर्देशक फिल्में बना रहे हैं और रिलीज भी कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपेक्षाकृत रिस्पांस नहीं मिल रहा है ऐसे में बतौर फिल्म निर्माण से जुड़े एन.माही फिल्म प्रोडक्शन ने इसके पूर्व भी कई फिल्में रिलीज की है, एन.माही फिल्म प्रोडक्शन की गुईयां ने तो कमाल का बिजनेस किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि अमलेश नागेश की हँडा फिल्म रिकॉर्ड तोड़ व्यवसाय करेगी, क्योंकि यह कॉमेडी से लबरेज फिल्म बताई जा रही है।

