सगाई मातम में बदल गई, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के विलेन सूरज मेहर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु
संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि आज सुबह आई एक ऐसी खबर ने छत्तीसगढ़ के कलाकार जगत में शोक की लहर फैला दी, जानकारी के अनुसार कलाकार सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे तभी वाहन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई, सूरज मेहर अपने पीछे माता और बहन को रोता बिलखता छोड़ गए,

जैसे ही यह खबर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में फैली लोगों ने शोक प्रकट किया सभी ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा इतने सहज और भले व्यक्ति के साथ भी ऐसा हो सकता है यकीन नहीं होता,
जानकारी के मुताबिक फिल्म आखिरी फैसला की क्लाइमेक्स की शूटिंग पूर्ण होने के बाद वे बिलासपुर से रायगढ़ जा रहे थे, उसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, घायल अवस्था में उनको जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उनकी मौत हो चुकी थी, डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि सूरज मेहर अब नहीं रहे। जानकारी के अनुसार आज 10 अप्रैल को उनकी सगाई थी मगर सगाई मातम में बदल गई।
आखिरी फैसला की फिल्म की शूटिंग के पूर्व उन्होंने एक महत्वपूर्ण अच्छी फिल्मों में काम किया विलेन का काम किया फिल्म का नाम है तोर मया के चिन्हा। सहज एवं सरल व्यक्ति थे उनका मिलना जुलना काफी अच्छा था, वे मृदुभाषी थे, यह दुर्घटना बिलासपुर से रायगढ़ जाने वाली मार्ग पर बिलाईगढ़ के आसपास हुई है। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को सबसे बड़ी चोट पहुंची है एक अच्छे कलाकारों को उन्होंने खो दिया।

