Chhattisgarh: यु ट्यूब पर धूम मचा रहा है “तोर लायचा लहंगा”, रायगढ़ के करन और किरण ने किया है अभिनय, निर्देशक दीपक कुर्रे का एक और धमाका
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ के मशहूर गायक शशि रंगीला की आवाज का जादू एक बार फिर सर चढ़ कर बोल रहा है,उनके गाय गीत “तोर लायचा लहंगा म भारी पावर हे” खूब वायरल हो रहा है, इस गीत में रायगढ़ के टिक टाक स्टार करन और किरण ने अभिनय किया है।
बता दें कि इस गीत को बनाने में (Chhattisgarh) निर्देशक दीपक कुर्रे ने बहुत मेहनत की है और गीत के रिलिज होते ही खूब वायरल हो रहा है। इस गीत को कोरियोग्राफ किया है राम यादव ने और कलाकारों को सजाया संवारा है अंजू उरांव ने,
(Chhattisgarh) इस गीत की शूटिंग लगभग तीन दिनों तक अलग अलग लोकेशन में की गई है , कैमेरा दीपक बावनकर ने सम्हाला है वहीं तकनीकी पक्ष में रितेश चौहान , सरोज कुर्रे,सौरभ गोस्वामी और दुष्यंत जटवार सक्रिय थे,
एवीएम गाना चेनल में रिलीज हुए इस गीत के बोल तुरंत जुबान पर चढ़ने वाले है, बता दें कि इस गीत के ऑडियो और वीडियो मुख्य निर्देशक संतोष कुर्रे के मार्गदर्शन में बनाए गये है।

