हेमा शुक्ला हो गई छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सुपरस्टार हीरोइनों में शुमार – मोहित साहू
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां के निर्माता मोहित साहू ने अपनी फिल्म की हीरोइन हेमा शुक्ला को छत्तीसगढ़ी फिल्मों की सुपरस्टार हीरोइन में शुमार कर दिया। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि जब उन्होंने हेमा शुक्ला को कास्ट किया था तो कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म नहीं चलेगी लेकिन हेमा के अभिनय ने साबित कर दिया और बोलने वालों के मुंह को बंद कर दिया । मोहित ने लिखा कि हेमा ने अमलेश के साथ बेहतरीन अभिनय किया और उनके द्वारा अभिनीत गीत कान के बाली में दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए थे, यह सब हेमा शुक्ला और अमलेश नागेश के अभिनय के कारण ही हुआ। मोहित साहू ने यह भी कहा कि हेमा के परिवार से कोई भी फिल्मी सपोर्ट ना होने के बाद भी आज उन्होंने अपने आप को साबित कर दिया कि वह किसी सुपरस्टार हीरोइन से कम नहीं साथ ही उन्होंने कहा कि गुईयां अगर आज सुपरहिट हुई है तो इसमें हेमा के अभिनय और अच्छी फिल्म मेकिंग मुख्य कारण है। मोहित साहू ने यह भी कामना की की हेमा शुक्ला ऐसी ही मेहनत करते रहे और उन्नति करें। उन्होंने हेमा शुक्ला के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।

