प्रदेश

निर्जला व्रत रखकर आंगनबाड़ी की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना राज्य भर से आई महिलाओं ने भरी हुंकार

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य भर से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को मनवाने तीजा पर्व का दिन चुना , वे राज्य भर से राजधानी पहुंची और प्रदर्शन किया

इस मौके पर प्रदर्शन स्थल पर ही महिलाओं ने मेहंदी लगाई और ओम नमः शिवाय का जाप किया , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पद्मावती साहू ने बताया कि सरकार सभी की मांगों पर विचार कर रही है लेकिन उनका ध्यान हम हजारों आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की तरफ नहीं जा रहा है ,

सरकार को चेताते हुए उन्होंने आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है ,
इस धरने के दौरान संख्या ज्यादा होने के कारण महिलाओं को चिलचिलाती धूप में ही सड़क पर बैठना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *