प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में पाए गए 15256 नए मरीज, 105 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 15256 नए मरीज पाए गए है। वहीं 9643 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 105 मरीजों की जान चली गई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3438, दुर्ग से 1778, राजनांदगांव से 1319, बालोद से 199, बेमेतरा से 293, कबीरधाम से 425, धमतरी से 411, बलौदाबाजार से 616, महासमुंद से 339, गरियाबंद से 795, बिलासपुर से 1139, रायगढ़ से 710, कोरबा से 896, जांजगीर-चांपा से 690, मुंगेली से 288, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 206, सरगुजा से 231, कोरिया से 227, सूरजपुर से 375, बलरामपुर से 150, जशपुर से 284, बस्तर से 133, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 17, कांकेर से 170, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 18 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 5 लाख 01 हजार 500 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 21 हजार 769 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 74 हजार 289 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 5442 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *