Corona: देश में बीते 24 घंटों में 2.16 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 2 लाख 16 हजार 902 नए मरीज सामने आए है। जबकि इलाज के दौरान 1184 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) के एक्टिव केस 15 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गई है। 1 करो़ड़ 24 लाख 29 हजार 564 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है,
जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 74 हजार 200 संक्रमितों की मौत हो गई है।

