प्रदेश

Raipur: काँग्रेस कंट्रोल रूम में सब्ज़ियों की माँग, टमाटर, कच्चा केला, नारियल का वितरण – गिरीश दुबे

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) रायपुर में लाँकडाउन के चलते सभी दुकानें बंद है। ज़रूरतमंदों की मदद के लिए शहर काँग्रेस ने 16 सदस्यीय टीम का गठन कर कंट्रोल रूम बनाया है। जहाँ लोगों को दवाई, भोजन, डाक्टरी सलाह एवं ज़रूरत का समान घर- घर तक पहुँचाया जा रहा है।

प्रतिदिन लगभग 500 फ़ोन कंट्रोल रूम में आ रहा है। (Raipur) कुछ लोगों ने सब्ज़ियों की माँग की, जिसको देखते हुए शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने ज़रूरतमंदो तक सब्ज़ियाँ पहुँचाया।

गिरीश दुबे ने कहा कि (Raipur) काँग्रेस हमेशा से लोगों की सेवा करती आ रही है और इस कठिन परिस्थिति में काँग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता ज़रूरतमंदों की मदद के लिए उतर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *