chhattisgarh मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, पढ़ो पूरा खबर
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में बोर्ड के तरफ ले आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रय परीक्षा प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ अवसर के साथ ही उर्दू, अदीब, उर्दू माहिर परीक्षा का ऑनलाइन नतीजे घोषित किया। परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेबसाइट www.cgmadarsaboard.com पर देख सकते हैं।
(chhattisgarh) हाई स्कूल पत्राचार परीक्षा का परिणाम 91.34 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार परीक्षा पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय) में 94.2 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में शत-प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 92.85 प्रतिशत और उर्दू अदीब में 82.61 प्रतिशत तथा उर्दू माहिर में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

