Train: रायपुर में 12 दिसंबर से रूकेगी हावड़ा-पुणे द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
संझा बिहनिया रायपुर…. (Train) रेलवे प्रशासन की तरफ से हावड़ा एवं पुणे के मध्य चल रही हावड़ा–पुणे-हावड़ा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का रायपुर रेल्वे स्टेशन मे ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।
(Train) यह सुविधा 12 दिसम्बर से हावड़ा से चलने वाली 02222 हावड़ा–पुणे द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं 14 दिसम्बर से पुणे चलने वाली 02221 पुणे-हावड़ा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर में दिया जा रहा है।
रेलवे के अनुसार 02222 हावड़ा–पुणे स्पेशल ट्रेन (Train) 16:35 बजे रायपुर पहुंचेगी व 16.37 बजे छूटेगी। इसी प्रकार पुणे से चलकर यह ट्रेन 08.22 बजे रायपुर पहुंचेगी व 08.24 बजे छूटेगी।

