प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 1069 नए केस, अब तक 14 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1069 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1470 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई है।

(Corona) स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रायपुर में 175, दुर्ग में 118, बिलासपुर में 92, राजनांदगांव में 83, रायगढ़ में 75, बलौदाबाजार में 61, कोरबा में 59, सरगुजा में 50, जांजगीर में 49, सूरजपुर एवं महासमुंद में 39-39, बलरामपुर में 37, धमतरी में 31, बालोद में 29, कोरिया में 26, जशपुर में 19, कांकेर में 18, बेमेतरा में 16, सुकमा में 13, मुंगेली में 10, कोंडगांव में 9, कवर्धा एवं गरियाबंद में 8-8, , बस्तर में 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं दंतेवाड़ा में 4-4 मरीज मिले हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 लाख 78 हजार 540 हो गया है। जिसमें से 11939 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 63 हजार 251 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से राज्य में अब तक 3350 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *