प्रदेश

Corona : प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 607 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी में भी 127 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 607 नए मरीज मिले है। वहीं 886 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है।

प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 127, दुर्ग से 81, बिलासपुर से 73, जांजगीर-चांपा से 37, राजनांदगांव से 36, महासमुंद से 29, बालोद से 27, धमतरी से 23, कोरिया से 19, सरगुजा एवंे जशपुर से 17-17, सूरजपुर से 16, बेमेतरा एवंर रायगढ़ से 15-15, कोंडागांव एवं बलौदाबाजार से 10-10 मरीज मिले है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 92 हजार 091 हो गई है। जिसमें से 7418 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 81 हजार 136 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3537 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *