Chhattisgarh: दुर्ग भाजपा सासंद विजय बघेल कोरोना पाजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
रायपुर…. (Chhattisgarh) दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल कोरोना की चपेट में आ गए है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को एंटीजन टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट शाम को पाजिटिव आई है।
इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीटर पर पोस्ट कर दी है।(Chhattisgarh) इस पोस्ट में उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट होकर अपनी जांच करवाने की अपील की है।
(Chhattisgarh) वहीं सांसद बघेल को उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

